आदरणीय बंधु/भगिनी सादर नमस्ते!
विदित हो कि दिनांक 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्ष गांठ पर जन शिक्षा समिति अवध प्रदेश (विद्याभारती अवध ग्रामीण) के प्रांतीय कार्यालय केशवधाम, 892, अवध पूरी कालोनी अयोध्या में प्रातः 9:15 बजे ध्वजारोहण के पावन अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं। हम आपकी प्रतीक्षा में रत रहेंगे। आपका मिथिलेश कुमार अवस्थी प्रदेश निरीक्षक।